विधायक की सैलरी कितनी होती है? पूरी जानकारी

हमारे देश में राज्य के विधायी निकाय को राज्य विधान सभा के रूम में संबोधित किया जाता है , जिस प्रकार केंद्र सरकार के पास विधायी निकाय के रूम में एक संसद भवन होता है , ठीक उसी प्रकार राज्यों के पास अपनी-अपनी राज्य विधानसभा होती हैं। दोस्तों संसद भवन में जो कानून पारित होता है वह पूरे देश को मानना पड़ता है , जबकि राज्य विधानसभा में जो कानून पारित होता है वह केवल राज्य में ही लागू किया जा सकता है। अर्थात एक सदनीय विधान मंडल को सीधे शब्दों में विधानसभा कह सकते हैं। Vidhayak ki salary kitni hoti haiदोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विधायक से संबंधित कुछ जानकारी बताने जा रहे हैं जैसे विधायक किसे कहते हैं ,विधायकों की सैलरी कितनी होती है , विधायक कैसे बनते हैं , आदि महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। यह आर्टिकल विधायकों से संबंधित जानकारी के बारे में है। आप सभी जानते हैं प्रत्येक राज्य के विधायकों की सैलरी और कार्य शैली अलग-अलग होती है। इस पोस्ट में आप यह भी जान पाएंगे कि प्रत्येक राज्य के विधायकों की सैलरी कितनी है। यदि आप विधायक से संबंधित जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें। क्योंकि हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से भारत के प्रत्येक राज्य के विधायकों की सैलरी और उनसे जुड़े कुछ प्रश्नों के बारे में भी बताएंगे।

विधायक की सैलरी कितनी होती है?

विधायक यानी MLA को  Members of Legislative Assembly के नाम से भी जाना जाता है। एक विधायक प्रतिनिधि को निर्वाचन क्षेत्र के माध्यम से लोगों द्वारा चुना जाता है और वह विधान सभा का स्थाई सदस्य बन जाता है। विधानसभा के इस स्थाई सदस्य को ही विधायक कहते हैं। विधायक किसी एक पार्टी के माध्यम से अथवा स्वतंत्र रूप से विधानसभा में जाने के लिए चुनाव में भाग ले सकता है। विधायक के कार्य करने की अवधि 5 वर्ष रहती है। आपको बता दें कि विधानसभा विधायकों से मिलकर बना हुआ एक संवैधानिक ढांचा होता है। विधानसभा के अंदर विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्या को रखता है। विधायक राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करता है और इनका वेतन भी राज सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है।

Vidhayak ki salary kitni hoti hai in Hindi

दोस्तों विधायक की सैलरी राज सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। प्रत्येक राज्य के विधायक की सैलरी अलग-अलग होती है। विधायक को सैलरी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज सरकार द्वारा दी जाती है। यहां पर हम नीचे टेबल के माध्यम से राज्यवार विधायकों की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। Vidhayak ki salary kitni hoti hai

विधायक की सैलरी राज्यवार कितनी होती है?

राज्य विधायक की सैलरी
कर्नाटक 98 हजार
मध्यप्रदेश 2.10 लाख
उत्तराखंड 1.60 लाख
आंध्रप्रदेश 1.30 लाख
दिल्ली 2.10 लाख
उत्तर प्रदेश 1.87 लाख
महाराष्ट्रा 1.70 लाख
जम्मू & कश्मीर 1.60 लाख
राजस्थान 1.25 लाख
तेलंगाना 2.50 लाख
हिमाचल प्रदेश 1.25 लाख
गोवा 1.17 लाख
हरियाणा 1.15 लाख
पंजाब 1.14 लाख
बिहार 1.14 लाख
पश्चिम बंगाल 1.13 लाख
झारखण्ड 1.11 लाख
ओडिशा 62 हजार
मेघालय 59 हजार
पुदुचेरी 50 हजार
अरुणाचल प्रदेश 49 हजार
मिजोरम 47 हजार
असम 42 हजार
मणिपुर 37 हजार
नागालैंड 36 हजार
त्रिपुरा 34 हजार
छतीसगढ़ 1.10 लाख
तमिलनाडु 1.05 लाख
सिकिम्म 86.5 हजार
केरल 70 हजार
गुजरात 65 हजार

राज्य सरकार द्वारा विधायक को सैलरी किस रूप में दी जाती है ?

प्रत्येक राज्य में अपने राज्य के हिसाब से विधायक को प्रत्येक महीने सैलरी दी जाती है। यहां पर हम विधायक की सैलरी का पूरा ब्यौरा जानेंगे , इसके अतिरिक्त विधायक को सैलरी किस रूप में मिलती है यह भी जानेंगे। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य के विधायक की सैलरी का ब्यौरा

  • 75 हजार रुपए वेतन के रूप में
  • 6 हजार  रुपए पर्सनल असिस्टेंट की फीस
  • 6 हजार रुपए इलाज खर्च
  • 24 हजार रुपए पेट्रोल और डीजल खर्च के लिए
  • 6 हजार रुपए मोबाइल खर्च
  • 69 हजार रुपए रहने, खाने, पीने अपने क्षेत्र में आने जाने का खर्च आदि।

note ;-ऊपर बताए गए खर्चा और वेतन को मिलाकर यूपी के विधायक को कुल 1.87 लाख रुपया प्रत्येक महीने सैलरी के रूप में दिया जाता है। 

उत्तर प्रदेश राज्य का विधायक फंड

दोस्तों उत्तर प्रदेश के विधायक को 5 वर्ष के भीतर कुल 7.5 करोड़ रुपए फंड के रूम में मिलते हैं। इस फण्ड में विधायक की सैलरी भी होती है। यह सैलरी ₹1.87 लाख प्रत्येक महीने दी जाती है और 5 साल के अंदर विधायक की कुल सैलरी 1.12 करोड़ रुपए हो जाती है। शेष बचे हुए 6.38 करोड़ का फंड राज्य सरकार द्वारा अलग से दिया जाता है। यह फंड विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के खर्च के लिए उपयोग मे ला सकता है।

note ;-विधायक 5 वर्ष के भीतर कुल 200 हेड पंप अपने क्षेत्र में लगवा सकता है और एक हेड पंप के खर्च के लिए कुल ₹50000 राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं। 

विधायक की सैलरी से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

नागरिकों द्वारा विधायक की सैलरी से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे गए हैं जिन प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं।

Q1. किस राज्य के विधायक की सैलरी अधिक है ?

Ans. भारत के तेलंगाना राज्य के विधायकों की सैलरी सबसे अधिक है।

Q2. किस राज्य के विधायक की सैलरी सबसे कम है ?

Ans. भारत के त्रिपुरा राज्य के विधायकों की सैलरी सबसे कम है।

Q3. उत्तर प्रदेश के विधायक की सैलरी कितनी है ?

Ans. उत्तर प्रदेश के विधायक को सैलरी के रूम में प्रत्येक महीने 1.87 लाख रुपया मिलते है।

Q4. बिहार में विधायक का वेतन कितना है ?

Ans. बिहार राज्य के विधायकों को सैलरी के रूप में प्रत्येक महीने  1.14 लाख मिलते हैं।

Q5. राजस्थान के विधायक का वेतन कितना है 2022 ?

Ans. राजस्थान राज्य के विधायकों को सैलरी के रूम में प्रत्येक महीने1.25 लाख मिलते हैं।

Q6. मध्यप्रदेश के विधायक की सैलरी ?

Ans. मध्य प्रदेश राज्य के विधायकों को सैलरी के रूप में प्रत्येक महीने  2.10 लाख मिलते हैं।

Q7. विधायक 5 साल के अन्दर कितने हैण्डपम्प लगवा सकता है ?

Ans. प्रत्येक राज्य के विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में 5 वर्ष के अंदर 200 हैंड पंप लगवा सकते हैं।

Q8. एक हैण्डपम्प के खर्चे के लिए विधायक को कितने रुपये मिलते है ?

Ans. राज्य सरकार द्वारा अपने क्षेत्र में विधायकों को हेड पंप लगवाने के लिए 50,000 रुपए खर्चे के लिए मिलते हैं

Q9. तेलंगाना में विधायक को कितने वेतन मिलता है ?

Ans – तेलंगाना राज्य के विधायकों को सैलरी के रूम में प्रत्येक महीने 2.50 लाख मिलते हैं।

Q10. भारत में कुल कितने विधायक है ?

Ans : हमारे देश में कुल 4123 विधायक है ।

निष्कर्ष

तो दोस्तों हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से विधायकों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। धन्यवाद

Homepage Click Here
Tags related to this article
Categories related to this article
General

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top